Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में बस-बाइक की टक्कर, युवक की मौत:दो गंभीर घायल, चालक वाहन...

बहराइच में बस-बाइक की टक्कर, युवक की मौत:दो गंभीर घायल, चालक वाहन सहित फरार; पुलिस जांच जारी


बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बौंडी इलाके के सेमगढ़ा चौराहे पर हुई। टक्कर मारने के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान नवीन प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस कर रही मामले की जांच हादसे में जय सिंह और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर बौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी बौंडी टी एन मौर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments