बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के सिसई हैदर गांव में देर रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। पड़ोसी की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिसई गांव निवासी दिनेश शुक्ला अपने परिवार के साथ दो दिन पहले अपने पैतृक गांव राजपुर गए थे। शुक्रवार रात उनके पड़ोसी ने उन्हें घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर दिनेश शुक्ला तत्काल मौके पर पहुंचे। पांच लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार पीड़ित दिनेश शुक्ला ने बताया कि चोरों ने घर की अलमारी और लॉकर का ताला तोड़ दिया। वे उसमें रखी एक लाख रुपये की नकदी, दो सोने की चेन और पांच अंगूठियों सहित कुल करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बहराइच में मकान का ताला तोड़ घर में घुसे चोर:नगदी समेत पांच लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












