Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पंचायत भवन की इंटरलॉकिंग 8 माह में जर्जर:बारिश से खराब हुई, बच्चों...

पंचायत भवन की इंटरलॉकिंग 8 माह में जर्जर:बारिश से खराब हुई, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित


बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के बलहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी समैसा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में बने बहुउद्देशीय पंचायत भवन की इंटरलॉकिंग आठ महीने में ही जर्जर हो गई है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कुछ महीने पहले लगाई गई इंटरलॉकिंग टूटकर खराब हो चुकी है। इस पंचायत भवन में जूनियर विद्यालय का क्षतिग्रस्त होने के कारण जूनियर कक्षा के बच्चों की पढ़ाई भी चलती है। विद्यालय प्रबंधन ने इस दयनीय स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इंटरलॉकिंग खराब होने से बरसात में जलभराव हो जाता है, जिससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही, परिसर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है और चारों ओर कचरा जमा है। इस मामले में ग्राम सभा खैरी समैसा के प्रधान निसार अहमद से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि इंटरलॉकिंग बारिश के कारण खराब हुई है। जब उनसे मरम्मत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक स्तर के संबंधित अधिकारियों पर इस भ्रष्टाचार में संलिप्त होने और अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का आरोप है। एक ओर जहां योगी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। यह घटना 4 जुलाई 2026, शुक्रवार की बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments