#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत विकास खंड में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का शुभारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ने बीआरसी से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। इस रैली में विक्रमजोत ब्लॉक के समस्त ARP और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाना, स्कूलों में बच्चों के नामांकन में वृद्धि करना और शासन के निर्देशों के अनुरूप लोगों को शिक्षित करना है। शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से ARP संतोष कुमार त्रिपाठी, विजय राव, सीमा सिंह, विनय सिंह, जितेंद्र कुमार, सिराज नहमद, रामगोपाल मिश्रा, ज्योति सिंह, अखिलेश, अनिल पाठक और सुमन सिंह, प्रदीप कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत में ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली शुरू:खण्ड शिक्षा ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












