#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के नगर पंचायत बभनान स्थित नवीन सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर जलभराव और गंदगी के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। इससे आवागमन में बाधा आ रही है और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। मंडी के मुख्य द्वार पर सड़क पर अक्सर गंदा पानी भरा रहता है और कूड़े का ढेर लगा रहता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। बाइक सवारों को फिसलने का खतरा बना रहता है, वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी यह रास्ता मुश्किल भरा है। दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहक मंडी आने से कतराते हैं, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार और नगर पंचायत स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन मंडी गेट पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में, अधिशासी अधिकारी (ईओ) कीर्ति सिंह ने बताया कि नाला खुदाई का कार्य जारी है और जल्द ही स्थिति में सुधार किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के बभनान सब्जी मंडी गेट पर जलभराव:गंदगी से आवागमन बाधित, व्यापार भी प्रभावित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












