#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव निवासी मीना सिंह ने डीआईजी बस्ती मंडल को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे रामकेवल सिंह उर्फ कुड्डी सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने थाना गौर में दर्ज क्रॉस मुकदमे की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। मीना सिंह के अनुसार, वर्ष 2025 में उनके बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में थाना गौर में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी विवेचना अभी भी चल रही है। उनका आरोप है कि इसी मामले में समझौता करने का दबाव बनाने के उद्देश्य से 1 जुलाई की शाम कुछ लोग हथियारों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, जब उनके बेटे ने इसका विरोध किया तो उस पर कट्टे से फायरिंग की गई। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गया। इस घटना के संबंध में भी थाना गौर में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उनके बेटे को ही झूठे आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मीना सिंह ने डीआईजी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बेटे को झूठे मुकदमे में जेल भेजने का आरोप:बस्ती में मां ने डीआईजी से निष्पक्ष जांच की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












