फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य परिसर में रखे हुए खोखों में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सीएमएस को निर्देशित करते हुए उसमे अवैध रूप से चलाये जाने वाले विद्युत कनेक्शन को कटवा दिया था जिसे उसके संचालको द्वारा फिर से जोड़ लिया गया है और कहते नजर आये कि हमें किसी के आदेश की जरूरत नही हैं
जनपद फिरोजाबाद के स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय परिसर में गुटका, सिगरेट व पानी और पैटीज एवं अन्य चीजों की बिक्री करने के लिए कुछ लोगो ने खोखों को रख लिया है। और उसमे अवैध तरीके से बड़े-बड़े फ्रीजर व ओवन विद्युत चोरी कर चला रहे है। जिसको लेकर लगभग एक सफ्ताह पूर्व डीएम सन्तोष कुमार शर्मा के द्वारा अस्पताल निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल डॉ नवीन जैन द्वारा नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय से शिकायत की गयीं थी। उसी को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने इन खोखो में लगे विद्युत कनेक्शन को हटवाने के निर्देश दिये थे। जिसके बाद सीएमएस ने खोखो के संचालको से कनेक्शन हटाने को कहा और विद्युत कनेक्शनो को बन्द करा दिया गया।
जब सीएमएस से विद्युत कनेक्शन के बारे में जानकारी की गयी तो उन्होंने बताया कि अटल पार्क व उसके समीप रखे हुए खोखों वालो ने जिला अस्पताल की लाइट से अपनी लाइट का अवैध कनेक्शन कर लिया है। जिसकी बजह से अस्पताल के ट्रॉमा सेन्टर में लगी सीटी स्कैन मशीन व एक्सरे मशीन लोड नही उठा पा रही जिसकी बजह से मरीजो के एक्सरे आदि नही हो पा रहे। और वह लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे है। इस लिये बिजली के अवैध कनैक्शनों को कटवा दिया गया है।
लेकिन दो तीन बाद फिर इन कनैक्शनों को फिर से जोड़ लिया गया है। और नगर मजिस्ट्रेट व सीएमएस के आदेशों को ठेंगा दिखाया गया है।
गौरतलब है, जहाँ बिजली की चोरी करना अपराध की श्रेणी में आता है। वही अस्पताल परिसर बिजली की चोरी खुले आम की जा रही है। और अधिकारियों के आदेश को भी पलीता लगा रहे है।
नगर मजिस्ट्रेट द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया , आदेश को दिखाया ठेंगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












