#बस्ती_न्यूज
हरैया में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मनोरमा पुल एक बार फिर हादसे की वजह बना। पुल पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में मुंडेरवा थाना क्षेत्र निवासी सूरज सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरज सोनी अपनी कार से अयोध्या की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मनोरमा पुल के पास पहुंचे, पुल पर बने गहरे गड्ढों और गैपिंग के कारण उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित कार सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सूरज सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोरमा पुल पर एक नहीं बल्कि तीन स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जो लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। यह पूरा मामला हरैया थाना क्षेत्र के मनोरमा पुल का है। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हरैया में गड्ढों से अनियंत्रित कार टकराई:कार सवार गंभीर घायल, मनोरमा पुल बना हादसा का कारण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












