Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिशन शक्ति के तहत थूम्हवा गांव में चौपाल:महिलाओं को सशक्तिकरण और हेल्पलाइन...

मिशन शक्ति के तहत थूम्हवा गांव में चौपाल:महिलाओं को सशक्तिकरण और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई


बयारा डुमरियागंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत सोमवार को डुमरियागंज क्षेत्र के थूम्हवा गांव में ‘बहू बेटी सम्मेलन’ और महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पथरा बाजार थानाध्यक्ष अमित कुमार के निर्देश पर आयोजित हुआ। सम्मेलन के दौरान, महिला कांस्टेबलों ने गांव की महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्हें ‘मिशन शक्ति’ फेज 5.0 के बारे में बताया गया, जिसमें महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी शामिल थी। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, एंटी-रोमियो अभियान और साइबर अपराध सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (वीमेन हेल्पलाइन) और 101 (अग्निशमन सेवा) जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक मलका प्रसाद, कांस्टेबल पप्पू यादव, महिला कांस्टेबल ममता मिश्रा और महिला होमगार्ड सुमन गिरी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments