HomeUncategorizedऑपरेशन दहन’ के तहत जनपद बलरामपुर पुलिस ने जनपद के 06 थानों...

ऑपरेशन दहन’ के तहत जनपद बलरामपुर पुलिस ने जनपद के 06 थानों के 14.247 किलोग्राम (कुल अनुमानित मूल्य 38,01750/ रुपये) मादक पदार्थों को किया गया विनिष्टीकरण*

उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के अंतर्गत जनपद बलरामपुर में आज एक महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न हुई। *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के कुशल निर्देशन में व *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में, जनपद के विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को आज विधिवत नष्ट किया गया। जनपद के थाना को0 नगर, को0 देहात, गौरा चौराहा, पचपेड़वा, हरैया, सादुल्लानगर से संबंधित कुल *09 अभियोगों में मा0 न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारित किए गए 14.247 किलोग्राम (कुल अनुमानित मूल्य 38,01750/-रुपये) अवैध मादक पदार्थों (चरस, मार्फिन,गांजा,नशीली गोलियां आदि)* का विनिष्टीकरण किया गया। विषाक्त पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित मानकों का पालन करते हुए यह कार्यवाही बलरामपुर चीनी मिल्स में स्थित पॉवर प्लान्ट में पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए उच्च क्षमता वाले ‘इंसीनरेटर’ के माध्यम से मादक पदार्थों को भस्मीभूत किया गया। संपूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया *क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री* की उपस्थिति एवं गठित कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराई गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments