लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भारतीय जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये के इनाम था।
एटीएस ने शनिवार काे जारी विज्ञप्ति में बताया कि कुछ दिनों से यह सूचनाएं मिल रही थीं कि बांग्लादेश में छपी भारतीय जाली नोटों की तस्करी पश्चिम बंगाल के रास्ते उत्तर प्रदेश समेत भारत के अन्य राज्याें में की जा रही है। मामले को संज्ञान लेकर एटीएस ने जांच शुरू की और बीते दिनों वाराणसी से सुलेमान अंसारी और इदरीश को दो लाख के जाली नोटों के साथ पकड़ा था। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि बांग्लादेश में छपी भारतीय जाली नोटों को पश्चिम बंगाल में मालदा जिला के रहने वाल जाकिर उन्हें उपलब्ध कराता था। जाकिर तक यह नाेट बांग्लादेश निवासी रफीकुल पहुंचाता था। इसके बाद यह भारतीय जाली नोट जाकिर हम लोगों की मदद से उत्तर प्रदेश समेत भारत के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करवाता था।
एटीएस ने शुक्रवार को मालदा पहुंचकर आरोपित जाकिर को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के तहत वाराणसी लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।एटीएस का कहना है कि अभियुक्त के पास से मिली जानकारी के आधार पर अन्य सदस्यों के संबंध में और अधिक जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।











