Homeक्राइम (Crime)UP: जौनपुर में 28 थानों की पुलिस का बड़ा अभियान, एक साथ...

UP: जौनपुर में 28 थानों की पुलिस का बड़ा अभियान, एक साथ 70 आरोपी दबोचे

UP: जौनपुर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जौनपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में 28 थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

62 वारंटी और 7 वांछित आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित 62 वारंटियों को पकड़ा गया। इसके अलावा सात वांछित आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई। अभियान के दौरान एक पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को भी पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की।

Also Read: सुलतानपुर में शाकिब हत्याकांड का खुलासा, जमीन के लालच में साले समेत 4 लोगों ने गला दबाकर की थी हत्या; सभी गिरफ्तार

खुटहन और तेजीबाजार में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां

अभियान के दौरान खुटहन और तेजीबाजार थाना पुलिस ने छह-छह वारंटियों को गिरफ्तार किया। मड़ियाहूं और रामपुर थाना क्षेत्रों में चार-चार वारंटियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं शाहगंज पुलिस ने चार वांछित आरोपियों के साथ एक वारंटी को भी पकड़ा।

कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दी दबिश

कोतवाली, लाइन बाजार, खेतासराय, केराकत और चंदवक समेत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान न्यायालय से जारी वारंटों में फरार चल रहे आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मीरगंज पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए एक इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

Also Read: आजमगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, 4 साल साथ रखने के बाद किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

फरार आरोपियों पर आगे भी जारी रहेगा शिकंजा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। एक साथ बड़ी संख्या में गिरफ्तारियों के बाद वारंटी और वांछित आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments