Homeक्राइम (Crime)UP: क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों का झगड़ा बना खूनी संघर्ष,...

UP: क्रिकेट की गेंद को लेकर बच्चों का झगड़ा बना खूनी संघर्ष, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

UP: चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित साहूपुरी चौकी के व्यासपुर गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते समय शुरू हुआ एक मामूली विवाद अचानक दो पक्षों के बीच गंभीर झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि गेंद को लेकर हुई कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर तक पहुंच गए।

महिलाओं से मारपीट और अभद्रता का आरोप

व्यासपुर निवासी परवीन बानो, पत्नी मोहम्मद निजाम, ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनका बेटा सुहैल अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोग उनके घर पहुंचे और वहां मौजूद महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उस समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था।

Also Read: UP: रायबरेली में 11 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, चार दिन तक थाने के चक्कर काटता रहा पीड़ित परिवार, आरोपी गिरफ्तार

ढाई वर्षीय मासूम समेत दो लोग घायल

मारपीट की इस घटना में ढाई वर्षीय अलतमस को चोटें आईं, जबकि तारा नाम की एक महिला भी घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों घायलों का उपचार कराया और इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर सक्रिय हुई और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।

Also Read: UP: घर में साड़ी के फंदे से लटकी मिली 22 वर्षीय विवाहिता, जांच में जुटी पुलिस

सात आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह के अनुसार, नामजद आरोपी शिव कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके विरुद्ध विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments