HomeHealth & Fitnessअवैध निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे युवकों का एलडीए मुख्यालय में हंगामा

अवैध निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे युवकों का एलडीए मुख्यालय में हंगामा

  • सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा  

लखनऊएलडीए मुख्यालय में अवैध निर्माण की शिकायत को लेकर हंगामा हो गया। शिकायत लेकर पहुंचे दो युवकों ने सचिव विवेक श्रीवास्तव के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शोर-शराबा बढ़ने पर मुख्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर एलडीए चौकी पहुंचाया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

जानकारी के मुताबिक, गोमतीनगर के विनय खंड निवासी पदम देव पांडेय और सेक्टर-4 निवासी साइमन ली एलडीए में शिकायत के सिलसिले में पहुंचे थे। आरोप है कि कार्रवाई न होने से नाराज पदम देव पांडेय सचिव कार्यालय के बाहर जोर-जोर से बोलने लगे। इस दौरान वहां तैनात कर्मचारी से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे मौके पर कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। स्थिति बिगड़ने पर एलडीए के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया।

पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे की हालत में लग रहे थे। वहीं, युवकों ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कोई नशा नहीं किया है। उनका कहना है कि यदि किसी को संदेह है तो मेडिकल जांच कराई जाए युवकों का दावा है कि उन्होंने एक सप्ताह पहले क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण की जनहित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर वे जानकारी लेने एलडीए पहुंचे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments