HomeHealth & Fitnessउत्तरकाशी : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दो लोगों की मौके...

उत्तरकाशी : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दो लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी-भटवाड़ी मार्ग पर देर रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे।

दुर्घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात डीसीआर उत्तरकाशी से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गंगनानी के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट भटवाड़ी की टीम उपनिरीक्षक गब्बर सिंह और पोस्ट उजेली की टीम आरक्षी शक्ति सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ था। दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल थे।

मृतकों की पहचान दामोदर हरीराम जी रामटेककर (77 वर्ष) और लक्ष्मी दामोदर रामटेककर (67 वर्ष), निवासी नागपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

घायलों में विमल कुमार प्रधान (61 वर्ष) निवासी भुवनेश्वर ओडिशा, यशवीर (35 वर्ष) निवासी पंजाब और उपासना प्रधान (54 वर्ष) निवासी भुवनेश्वर ओडिशा शामिल हैं। एसडीआरएफ जवानों ने रात के अंधेरे और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया।

घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया और सड़क तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं शवों को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments