बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब दस बजे एक वैन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिरौला ग्राम निवासी अनवर अली अपने बेटे सद्दाम के साथ बाइक से किसी काम से बाजार जा रहे थे। कुंडसार मार्ग पर अहिरन गौढ़ी के पास सामने से आ रही वैन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फखरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
बहराइच में वैन और बाइक की टक्कर:पिता-पुत्र घायल, आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












