Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)VDO संजू चौधरी बनीं समीक्षा अधिकारी:नौकरी के साथ पढ़ाई कर हासिल की...

VDO संजू चौधरी बनीं समीक्षा अधिकारी:नौकरी के साथ पढ़ाई कर हासिल की बड़ी सफलता


साऊंघाट विकास खंड में कार्यरत ग्राम पंचायत अधिकारी संजू चौधरी का चयन समीक्षा अधिकारी (सचिवालय) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग इसे मेहनत व लगन का परिणाम बता रहे हैं। बनकटी ब्लॉक के घुघसा गांव की निवासी संजू चौधरी ने अपने निरंतर प्रयास और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने पहले लेखपाल के रूप में सेवाएं दीं, इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्य किया और अब सचिवालय में नई जिम्मेदारी संभालेंगी। नौकरी के साथ जारी रखी पढ़ाई संजू की इस सफलता की खास बात यह है कि उन्होंने नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। क्षेत्र के लोगों और अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। परिवार भी सरकारी सेवाओं में अग्रणी संजू चौधरी का परिवार भी सरकारी सेवाओं में सक्रिय है। उनकी बड़ी बहन अनिता चौधरी लेखपाल हैं, जबकि दूसरी बहन मंजू चौधरी मुख्य सेविका के पद पर कार्यरत हैं। चौथी बहन शशि अभी पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता पशुपालन विभाग में कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं। संजू की इस सफलता को लेकर पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है और लोग उन्हें प्रेरणा स्रोत मान रहे हैं।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments