Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वार्ड बॉय ने एंटी रेबीज टीके के लिए वसूले पैसे:बस्ती के सरकारी...

वार्ड बॉय ने एंटी रेबीज टीके के लिए वसूले पैसे:बस्ती के सरकारी अस्पताल में ₹30 लेने का वीडियो वायरल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वार्ड बॉय अनिल कुमार गिरी को एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए मरीजों से 30 रुपये प्रति मरीज वसूलते देखा जा रहा है। यह टीका सरकारी अस्पताल में पूरी तरह निःशुल्क लगाया जाना चाहिए। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में इस वसूली को लेकर भारी आक्रोश है। सरकारी सुविधाओं के बदले पैसे लेना नियमों का उल्लंघन और जरूरतमंद मरीजों के साथ अन्याय माना जा रहा है। मामले पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। डॉ. कुमार के अनुसार, जो भी निर्देश मिलेंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments