Homeउत्तर प्रदेशसोनबरसा प्राथमिक विद्यालय के पास कूड़े का ढेर:सफाई न होने से ग्रामीण...

सोनबरसा प्राथमिक विद्यालय के पास कूड़े का ढेर:सफाई न होने से ग्रामीण नाराज, संक्रामक बीमारियों का खतरा


महराजगंज जनपद के ग्राम सभा सोनबरसा में प्राथमिक विद्यालय के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। विद्यालय के आसपास फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण छात्रों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां से गुजरने वाले लोगों को भी बदबू के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। गांव के लोगों के अनुसार, इस स्थान पर लंबे समय से कूड़ा फेंका जा रहा है। संबंधित विभाग इस समस्या को लेकर उदासीन बना हुआ है। गंदगी के कारण मच्छरों और मक्खियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्राम सभा निवासी जगतार, सतन, धर्मेंद्र और इजहार सहित अन्य ग्रामीणों ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कूड़े का निस्तारण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को गंदगी के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments