सिद्धार्थ नगर के इटवा तहसील अंतर्गत कठेला जनूबी टोला गाजीपुर में दोपहर करीब 12 बजे गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में किसान रूपलाल और खूंटी की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने के बाद कोई भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। इसके बाद, गांव के लोगों ने एकजुट होकर अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किसान रूपलाल ने बताया कि तेज हवा के कारण आग को नियंत्रित करने में काफी दिक्कतें आईं। हालांकि, ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़े नुकसान से बचाव हुआ।
सिद्धार्थनगर में गेहूं की फसल जली:कठेला जनूबी में 10 बीघा राख, ग्रामीणों ने आग बुझाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











