बलरामपुर महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस की संध्या संगीत, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरी रही। देर रात तक पूरा परिसर दर्शकों की तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार मालविका हरिओम और तृप्ति शाक्य ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं, हेमंत बृजवासी की ऊर्जावान प्रस्तुति ने मंच पर जोश भर दिया, जिससे सभी आयु वर्ग के दर्शक झूम उठे। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलाकारों को सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देते हैं और स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। महोत्सव का पहला दिन दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। आगामी दिनों में भी विविध सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी, जिसके लिए जनपदवासियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की गई है। देखें 4 तस्वीरें… कार्यक्रम में महंत देवीपाटन मंदिर योगी मिथिलेश नाथ योगी, विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, एमएलसी साकेत मिश्रा और आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आमजन की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
बलरामपुर महोत्सव-2026 का पहला दिन:संगीत और भक्ति से सराबोर रही शाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












