श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर गोविंदपुर मोड़ के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, गिलौला थाना क्षेत्र के कटहा निवासी 34 वर्षीय विजय कुमार अपने 13 वर्षीय बेटे विकास और 8 वर्षीय बेटी सोमिया के साथ श्रावस्ती से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर बहराइच जिले के बक्सीपुरा निवासी 18 वर्षीय मोहित पुत्र उदल चौधरी गोरखपुर से अपने घर जा रहे थे। गोविंदपुर मोड़ के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालक समेत कुल चार लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। उनका उपचार जारी है।
गोविंदपुर मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर:श्रावस्ती में चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES












