Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सड़क पर लटके केबल तार से खतरा:ग्रामीण बोले- बांस के...

बस्ती में सड़क पर लटके केबल तार से खतरा:ग्रामीण बोले- बांस के सहारे दौड़ाया गया तार, हादसे की आशंका

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत पकरी दड़वा गांव में सड़क पर लटके केबल तार से बड़ा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरसात और तूफान के मौसम में इन तारों से कोई अनहोनी घटना हो सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर खंभे न होने के कारण केबल तार को बांस के सहारे दौड़ाया गया है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है और इससे राहगीरों, विशेषकर बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी विवेक कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार और शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क पर खंभे लगाकर तारों को व्यवस्थित करने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular