Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शेखपुरा में ग्रामीणों ने शुरू की स्वच्छता मुहिम:हर रविवार दो घंटे होगी...

शेखपुरा में ग्रामीणों ने शुरू की स्वच्छता मुहिम:हर रविवार दो घंटे होगी गांव के चयनित स्थानों की सफाई

#बस्ती_न्यूज

बहादुरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत शेखपुरा में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान शुरू किया है। गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रेम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में “शेखपुरा स्वच्छता समिति” का गठन किया गया है। यह समिति प्रत्येक रविवार सुबह दो घंटे गांव के चयनित स्थानों की सफाई करेगी। रविवार सुबह समिति के सदस्यों ने पंचायत भवन के मुख्य मार्ग पर सफाईकर्मी सूरज के साथ मिलकर पहला अभियान चलाया। बारिश के कारण हालांकि पूर्व निर्धारित स्थल पर सफाई नहीं हो सकी, फिर भी युवाओं का उत्साह और जनभागीदारी उल्लेखनीय रही। समिति में ध्रुव कुमार, सुरेंद्र कुमार, संदीप सैनी, ओम प्रकाश गुप्ता, शिव बालक, विकास और विवेक जैसे कई युवा सक्रिय रूप से जुड़े हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पूरे गांव को स्वच्छ बनाए रखना भी है। ग्राम पंचायत शेखपुरा की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है। ग्रामीणों की इस सामूहिक भागीदारी से गांव में स्वच्छता के प्रति नया उत्साह और सकारात्मक माहौल बना है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments