बहराइच के रामनगर सेमरा नानपारा स्थित पौराणिक मंगली नाथ शिव मंदिर में लगा वाटर कूलर पिछले एक साल से खराब पड़ा है। इसके कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है और उन्हें दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह वाटर कूलर नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह के सौजन्य से वर्ष 2024-25 की केंद्रीय 15वें वित्त टाइड फंड योजना के तहत स्थापित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य मंदिर में आने वाले भक्तों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था। वाटर कूलर के खराब होने से श्रद्धालु शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे हैं। उन्हें हैंडपंप का दूषित पानी पीना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा बना हुआ है। दर्शन करने आए संजय कुमार, रजिन्दर, सुरेंद्र कुमार मद्धेशिया, अरविंद कुमार, विनय कुमार और संतोष सहित कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वाटर कूलर अब सिर्फ एक शोपीस बनकर रह गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।
मंगली नाथ मंदिर में वाटर कूलर एक साल से खराब:श्रद्धालु दूषित पानी पीने को मजबूर, प्रशासन से मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












