महाराजगंज जिले में खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के विशेष प्रयासों से किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सिंचाई विभाग ने 25 मई 2026 से नहरों का संचालन शुरू कर दिया है। इस पहल से धान और अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 3 से 4 दिनों के भीतर जिले की सभी नहरों के अंतिम छोर (टेल) तक पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। शेष नहरों में भी चरणबद्ध तरीके से जल्द जलापूर्ति शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी ने नहरों के संचालन की नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर जलापूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। किसानों की सुविधा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसलिए सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए गंभीरता से काम किया जाए। नहरों में पानी आने से किसानों की डीजल पर निर्भरता कम होगी, जिससे खेती की लागत में भी कमी आएगी। सिंचाई खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि वर्तमान में शाखाओं सहित लगभग 50 नहरों में सुचारु रूप से जल प्रवाह जारी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज में नहरों में पानी छोड़ा गया:खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए जल आपूर्ति शुरू हुई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












