Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में मुख्य मार्ग पर जलभराव, ग्रामीण परेशान:लोजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री...

श्रावस्ती में मुख्य मार्ग पर जलभराव, ग्रामीण परेशान:लोजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लिखा पत्र, जल्द समाधान की मांग की


श्रावस्ती जिले के हरिहरपुर रानी लॉक की ग्राम पंचायत पटना खरगौरा के मजरा खरगौरा में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बड़ी संख्या मे ग्रामीण परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर करीब 300 मीटर लंबे हिस्से में घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा रहता है। लोगों का कहना है यह समस्या गर्मी, बरसात और सर्दी, हर मौसम में बनी रहती है। इस जलभराव के कारण गांव में गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे मच्छरजनित बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। यह मार्ग इस मोहल्ले में रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के दैनिक आवागमन का मुख्य रास्ता है, और अधिकांश बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता मनोज पाठक ने बताया कि गांव के संबंधित मोहल्ले में रहने वाले लगभग 500 लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के अधिकांश घरों से निकलने वाले नालियों के पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण सारा गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है। यह रास्ता जनता इंटर कॉलेज जाने वाले छात्रों का भी मुख्य मार्ग है। मनोज पाठक ने इस समस्या के संबंध में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पत्र लिखकर अवगत कराया था। इस पर केंद्रीय मंत्री ने श्रावस्ती जिला प्रशासन को पत्र भेजकर समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं अमृतलाल वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, जोखन लाल वर्मा, शिव प्रताप मिश्रा, विनय मिश्रा, अनुपम पाठक, अनुराग पाठक समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक करीब 300 मीटर लंबा नाला और सीसी/आरसीसी मार्ग का निर्माण नहीं होता, तब तक इस समस्या से निजात मिलना मुश्किल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments