#बस्ती_न्यूज
बस्ती मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल बस्ती कैली में गुरुवार को बाल रोग विभाग में नवजात शिशुओं के लिए ‘वेल बेबी ओपीडी’ (शारीरिक परीक्षण कक्ष) का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानाचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार ने किया। इस ओपीडी में शून्य से एक वर्ष तक के नवजात शिशुओं का विशेष शारीरिक परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि यह सुविधा बाल रोग विभाग में अलग से उपलब्ध कराई गई है। नवजात शिशुओं का शारीरिक परीक्षण एक वर्ष में पांच बार किया जाएगा। इसमें शिशु की मानसिक स्थिति, आंखों की रोशनी, समय पर टीकाकरण, पोषण संबंधी बीमारियों, सुनने की क्षमता और अन्य बौद्धिक व शारीरिक गतिविधियों की जांच शामिल होगी। चिकित्सकों की देखरेख में शरीर के सही कामकाज का आकलन किया जाएगा। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अलका शुक्ला ने बताया कि यह सभी सुविधाएं एक ही कक्ष में उपलब्ध कराई गई हैं। शिशुओं के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई गई है। यह ओपीडी सप्ताह में दो दिन, बुधवार और शनिवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अफताब खान और डॉ. आमिर खत्री की देखरेख में संचालित होगी। शून्य से 30 दिन तक के नवजात शिशुओं के संबंध में परिवार के सदस्यों से नियमित जानकारी ली जाती रहेगी। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. के.एन. गुप्ता, डॉ. सोनल, डॉ. आफरीन सहित विभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मेडिकल कॉलेज में वेल बेबी ओपीडी शुरू:शून्य से एक वर्ष तक के नवजात शिशुओं का होगा शारीरिक परीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











