रायबरेली । कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन रायबरेली में तो प्यार ‘ऊंचाई’ पर चढ़ गया! यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की गिरफ्तारी के विरोध में ऐसा गदर काटा कि पुलिस के पसीने छूट गए। प्रेमी को जेल भेजा गया तो प्रेमिका बिजली के टावर पर जा चढ़ी और आत्महत्या की धमकी देने लगी। फिर क्या था, नीचे ग्रामीणों का मजमा लग गया और ऊपर ‘बसंती’ का हाईवोल्टेज ड्रामा!
क्या है पूरा मामला?
मामला रायबरेली के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी किसी मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जैसे ही यह खबर प्रेमिका तक पहुंची, उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। वह आव देखी न ताव, गांव के बाहर खड़े ऊंचे टावर पर जा चढ़ी।
घंटों चला हंगामा, ‘वीरू’ के लिए ‘बसंती’ का विलाप
टावर पर चढ़ी महिला को देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला ऊपर से चिल्ला रही थी कि अगर उसके प्रेमी को नहीं छोड़ा गया तो वह नीचे कूद जाएगी।
”मेरे प्रेमी को छोड़ो वरना जान दे दूंगी…”
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारने के लिए घंटों तक मिन्नतें कीं। पुलिस की टीम उसे नीचे उतारने के लिए ‘साम-दाम-दंड-भेद’ सब आजमाती रही, लेकिन ‘इश्क में दीवानी’ युवती कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी।
Also Read: बीजेपी या कांग्रेस! आम आदमी पार्टी छोड़कर राघव चड्डा किसका थामेंगे दामन?
गांव में बना रहा कौतूहल का विषय
इस ड्रामे को देखने के लिए आस-पास के गांवों से भी लोग पहुंच गए। सोशल मीडिया पर भी यह ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’ चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि ‘शोले’ का वीरू तो टावर पर चढ़ा था, लेकिन यहां तो बाजी ही उल्टी हो गई!
फिलहाल पुलिस महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारने और वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)












