Homeदेश (National)अमित शाह ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर कर्मियों को दी शुभकामनाएं

अमित शाह ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर कर्मियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर देश के समुद्री क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों की पेशेवर क्षमता, साहस और समर्पण ने भारत की प्रगति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अमित शाह ने अपने संदेश में रेखांकित किया कि भारत के समुद्री क्षेत्र की मजबूती देश की आर्थिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार में भारत की बढ़ती भागीदारी में समुद्री मार्गों की अहम भूमिका है, जो देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करते हैं। 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय समुद्री दिवस हर वर्ष 5 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1919 में भारतीय जहाज ‘एसएस लॉयल्टी’ ने मुंबई से लंदन की ऐतिहासिक यात्रा शुरू की थी, जिसे भारत के समुद्री व्यापार की शुरूआत माना जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments