Homeजिला / लोकल (Local News)नासिक TcS धर्मांतरण मामले में सड़कों पर बजरंग दल, किसे दी चेतावनी?

नासिक TcS धर्मांतरण मामले में सड़कों पर बजरंग दल, किसे दी चेतावनी?


बजरंग दल ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण की घटना के खिलाफ बजरंग दल सड़कों पर उतर रहा है। बजरंग दल ने 16-17 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। नासिक में टीसीएस ऑफिस की आठ महिला कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।

टीसीएस में महिला कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ सहयोगियों के ऊपर यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण का जैसे ही आरोप लगाया, इस मामले ने तूल पकड़ लिया। विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल ने इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए विरोध प्रदर्शन का एलान किया।

यह भी पढ़ें: ‘हिस्सा चोरी नहीं होने देंगे’, राहुल गांधी ने परिसीमन पर उठाए बड़े सवाल

एसआईटी का गठन हुआ

हालांकि, महाराष्ट्र पुलिस ने इन आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। वहीं, टीसीएस ने रविवार को कहा कि वह किसी भी तरह के उत्पीड़न या जबरदस्ती के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं की नीति अपनाती है। कंपनी ने पुष्टि की है कि मामले में कथित तौर पर शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: वाड्रा को कोर्ट ने 16 मई को किया तलब, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जारी रहेगी सुनवाई

बजरंग दल ने क्या कहा?

बजरंग दल ने अपने बयान में लव जिहाद, जमीनों पर अतिक्रमण और मुस्लिम बहुल इलाकों में कथित उत्पीड़न जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन करेंगे और हिंदू समुदाय के लोगों को इसमें शामिल करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments