बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा विकासखंड अंतर्गत त्रिकौलिया बलदेवनगर गांव में देर रात भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में एक विधवा महिला सोनापति पासवान का घर और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना रात करीब 1 बजे हुई। आग से सोनापति के घर में रखा थ्रेसर, चार-पांच कुंतल अनाज, जेवरात, बर्तन और कपड़े पूरी तरह जल गए। घर के ऊपर लगा टीन शेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सोनापति के पति का लगभग तीन महीने पहले निधन हो गया था, जिससे अब उनके सामने अपने छोटे बच्चों के भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पीड़िता के छह छोटे बच्चे हैं, जिनमें मनीष कुमार (16 वर्ष), नैना देवी (12 वर्ष), सरस्वती देवी (10 वर्ष), मनीषा देवी (8 वर्ष), पुनीत कुमार (6 वर्ष) और सत्यम कुमार (4 वर्ष) शामिल हैं। आग में बच्चों के पहनने के कपड़े और खाने-पीने का सामान भी जल गया, जिससे उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। दैनिक भास्कर ने इस संबंध में क्षेत्र के लेखपाल से संपर्क किया। लेखपाल ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। इसका उद्देश्य पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
बलरामपुर में विधवा का घर जलकर राख:हरैया सतघरवा के त्रिकौलिया गांव में रात 1 बजे लगी आग, लाखों के जेवर और अनाज खाक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











