Homeक्राइम (Crime)'पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, पति ने चाकू से की...

‘पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, पति ने चाकू से की हत्या…’, सहारनपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सहारनपुर: फतेहपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने हत्या का आरोप स्वीकार करते हुए घटना की वजह भी बताई.

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को छुटमलपुर निवासी बालकिशन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 32 वर्षीय पुत्री मीनू की उसके पति सन्नी सैनी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी. तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम गठित की गई.

Also Read: रायबरेली: 8 साल की बच्ची से पड़ोसी ने की दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी सन्नी सैनी को रुड़की रोड स्थित ओम सिटी कॉलोनी के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया, जिसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की संबंधित धारा भी जोड़ी गई.पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब 14-15 वर्ष पहले मीनू से प्रेम विवाह किया था और उनके चार बच्चे हैं.पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. करीब 20 दिन पहले मीनू नाराज होकर मायके चली गई थी. आरोपी कई बार उसे वापस घर ले जाने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुई.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि इसी बात से नाराज होकर उसने दो-तीन दिन पहले एक चाकू खरीदा था. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई और जब पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की विवेचना जारी है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments