Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बद्रीपुरवा में घर में घुसकर मारपीट का आरोप:महिला ने पुलिस की दी...

बद्रीपुरवा में घर में घुसकर मारपीट का आरोप:महिला ने पुलिस की दी तहरीर, जांच जारी

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा खास स्थित बद्रीपुरवा गांव में एक महिला ने घर पर आकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता पूजा ने गांव की दो-तीन महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ छावनी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पूजा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थीं, तभी विपक्षी उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि विपक्षियों ने उन पर गाली-गलौज करने का झूठा आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते मारपीट करने लगे। पीड़िता के अनुसार, उनके पति अमरजीत मुंबई में नौकरी करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं। पूजा का आरोप है कि इसी बात का फायदा उठाकर विपक्षियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। महिला ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments