HomeHealth & Fitnessराजस्थान: 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने की...

राजस्थान: 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 19 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

हालांकि, इससे पहले सोमवार को जारी ऑरेंज अलर्ट के बावजूद अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा।

सोमवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में दिनभर गर्मी और उमस बनी रही। बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दोपहर बाद करौली, सवाई माधोपुर और दौसा के आसपास कुछ स्थानों पर बादल छाए और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली।

वहीं प्री-मानसून गतिविधियां इस बार राजस्थान में अच्छी रही हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक से 21 जून के बीच प्रदेश में सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इस अवधि में सामान्य औसत वर्षा 28 मिमी होती है, जबकि इस बार अब तक 39.3 मिमी बारिश मापी जा चुकी है।

मौसम विभाग ने आगामी घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments