Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पेट्रोल पंप पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा:महराजगंज के समरधीरा इंडियन पेट्रोल...

पेट्रोल पंप पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा:महराजगंज के समरधीरा इंडियन पेट्रोल पंप पर मारपीट


महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर तेल लेने गए एक युवक पर कुछ मनबढ़ों ने हमला कर दिया। दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक का एक भाई पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया था। इस दौरान कुछ मनबढ़ों से नंबर लगाने को लेकर उसकी बहस हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। जब दूसरे भाई को घटना की सूचना मिली, तो वह तुरंत पेट्रोल पंप पहुंचा। उसके पहुंचते ही मनबढ़ों ने उसे भी निशाना बनाया और हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस बीच-बचाव में पहला भाई भी चोटिल हो गया। घटना की सूचना पुरंदरपुर थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुरंदरपुर गौरव राय कनौजिया ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments