Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवक को बंधक बनाकर मारपीट:बस्ती पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

युवक को बंधक बनाकर मारपीट:बस्ती पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम गांव में कर्ज विवाद को लेकर एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और गांव छोड़ने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र के निर्देश पर नगर पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विपिन सिंह पुत्र स्वर्गीय रामजतन सिंह ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उनके अनुसार, गांव के ही पुनीत सिंह ने 1 जुलाई 2025 को उन्हें 10 प्रतिशत ब्याज पर तीन हजार रुपये उधार दिए थे। इसके बाद विपिन रोजगार के सिलसिले में हरियाणा चले गए, जहां उनकी तबीयत खराब हो गई। विपिन सिंह का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पुनीत सिंह ने उनके खाते में जबरन दस हजार रुपये और भेज दिए। इसके बाद पुनीत ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से विपिन को वापस बुला लिया। विपिन सिंह के अनुसार, दिल्ली में उन्हें तीन-चार दिन तक रखा गया। फिर बस्ती लाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दो-तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपी और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी आरोप है कि 18 दिसंबर 2025 को उन्हें रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर बिना जानकारी के कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। बाद में अयोध्या ले जाकर भी उन्हें डराया-धमकाया गया। किसी तरह जान बचाकर गांव लौटने के बाद भी विपिन का उत्पीड़न जारी रहा। 27 फरवरी 2026 को उन्हें फिर पकड़कर मारपीट की गई और एक सप्ताह के भीतर गांव छोड़ने की धमकी दी गई। पीड़ित ने 28 फरवरी को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और 11 मार्च को पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित के मुताबिक, 16 मार्च 2026 को आरोपी ने पुनः मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर विपिन सिंह ने पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र से गुहार लगाई। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments