महाराजगंज के फरेन्दा थाना क्षेत्र में एक युवक ने गैस सिलेंडर वितरण के दौरान एक पुलिस आरक्षी पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। यह घटना 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे आनंद नगर इंडेन गैस सर्विस गोदाम, छितही खुर्द में हुई। ग्राम बनकटी निवासी चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि वह अपने पिता विश्वनाथ चतुर्वेदी के नाम पर संचालित गैस कनेक्शन का सिलेंडर लेने गोदाम गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम पर सामान्य ग्राहकों की लाइन लगी थी, लेकिन कुछ लोग पुलिस की मिलीभगत से बिना लाइन में लगे सिलेंडर ले रहे थे। जब चंद्र प्रकाश ने इस अव्यवस्था का विरोध किया, तो वहां मौजूद आरक्षी हरिकेश नाथ यादव ने कथित तौर पर उन्हें गालियां दीं और थप्पड़ मारे। सिपाही ने युवक को धमकी भी दी कि अगर उसने नेतागिरी की तो उसे गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया जाएगा। युवक ने बताया कि उस समय उसने चुप रहना उचित समझा और किसी तरह अपना सिलेंडर लिया। हालांकि, बाद में उसने इस घटना को “प्रशासनिक बदतमीजी और गुंडागर्दी” करार दिया है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है जबकि चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी ने थानाध्यक्ष फरेन्दा से आरक्षी हरिकेश नाथ यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। वही इस संबंध में थानाध्यक्षगं योगेंद्र राय से पूछे जाने पर बताया कि मामले की जांच की गई है आरोप गलत है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
युवक ने सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया:फरेन्दा गैस गोदाम पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता का दावा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












