श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक पर लोहे के हथियार से हमला किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कथरामाफी गांव निवासी सालिकराम पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मई रात करीब 8:30 बजे उनका बेटा शिव नारायण पासवान बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही सोनू पिता भोलू ने उसे रोक लिया और गालियां देने लगा। शिव नारायण के विरोध करने पर आरोपी सोनू ने लोहे के हथियार से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में शिव नारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
युवक पर लोहे के हथियार से हमला:श्रावस्ती में आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस
RELATED ARTICLES












