Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सो रही युवती पर युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका:बस्ती में हमला, आरोपी...

सो रही युवती पर युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका:बस्ती में हमला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज; तलाश जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिसवारी गांव में एक 19 वर्षीय युवती पर सोते समय ज्वलनशील पदार्थ से हमला किया गया। गुरुवार तड़के एक युवक ने खिड़की के रास्ते तरल पदार्थ फेंक दिया, जिससे युवती का चेहरा, गर्दन और सीना झुलस गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित युवती के पिता सेराज अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अपने कमरे में सो रही थी। तभी मुरादाबाद निवासी सलीम नामक युवक ने खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेंका। हमले के बाद युवती की चीख निकल गई और उसे गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। चिकित्साधिकारियों के अनुसार, युवती सतही तौर पर झुलसी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी सलीम के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments