Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में युवक की करंट लगने से मौत:ट्रांसफार्मर से लोहे की पाइप...

नानपारा में युवक की करंट लगने से मौत:ट्रांसफार्मर से लोहे की पाइप टकराने से हुआ हादसा


बहराइच मवं शुक्रवार दोपहर गुरगुट्टा बैंक के पास लोहे की पाइप ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देखिए तीन तस्वीरें… मृतक की पहचान बरदहा बाजार शिवपुर निवासी मुकेश पुत्र मूल चंद्र पटवा (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। मुकेश अपने गांव से नानपारा सामान खरीदने आया था। वह मेले में दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मुकेश अपने परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments