श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रविवार देर रात एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर घर से जेवरात और 17 हजार रुपये नकद ले गए। गृहस्वामी ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पीड़िता शकीना पत्नी रियाज ने इकौना थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे तीन चोर उनके घर में घुस आए। चोर जेवरात और नकदी चुरा रहे थे, तभी आहट सुनकर शकीना की नींद खुल गई। शकीना के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। उन्होंने एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया। हालांकि, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पीड़िता के अनुसार, चोर घर से चांदी की पायल, अन्य जेवरात, सोने का मंगलसूत्र और लगभग 17 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजापुर, थाना इकौना निवासी नंदू पुत्र दूधनाय वर्मा के रूप में हुई है। शकीना ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में चोरी, जेवरात-नकद गायब:गृहस्वामी ने एक चोर पकड़ा, दो फरार; पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES












