HomeHealth & Fitness जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका

 जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका

चक्रासन : चक्रासन एक ऐसा योग आसन है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से कई समस्याएं दूर होती हैं। बाबा रामदेव बता रहे हैं इस योग आसान को करने से कौन से फायदे होते हैं और इसे करने का सही तरीका क्या है? 

रीढ़ की हड्डी को बनाता है लचीला: नियमित रूप से चक्रासन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत और लचीली बनती है। यह आसान शरीर के संतुलन को भी बेहतर करता है। साथ ही यह फेफड़ों के लिए भी लाभकारी है, छाती को खोलता है और सांस लेने में मदद करता है। 

पेट की चर्बी घटाता है: इस योग आसान को रोजान करने से पेट की मांशपेशियां खींचती हैं जिससे उस पर जमी चर्बी धीरे धीरे कम होती है। यह लोअर बॉडी के लिए एक बेहतरीन आसान है। अगर आप बेली फैट कम करना चाहते हैं तो इसे आसान को अपने वर्कआउट रूटीन में ज़रूर शामिल करें। 

 
पाचन शक्ति होती है बेहतर: चक्रासन डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करता है। इसका नियमित अभ्यास पेट के अंगों को एक्टिव करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होते हैं जो कब्ज , ब्लोटिंग और गैस से राहत दिलाने में बेहद मददगार है।

चक्रासन करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें और दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं। फिर दोनों हाथों को कंधों के नीचे रखें। अब, सांस लेते हुए अपन शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। जितना उठा सकते हैं उतना उठाएं और कुछ सेकेंड्स के बाद धीरे ढेरी सांस छोड़ते हुए शरीर को नीचे की तरफ लाते हुए पैर सीधे करें और बाईं करवट लेते हुए बैठ जाएं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments