Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बजरंग दल जिलाध्यक्ष के बहनोई की पीट-पीटकर हत्या:ईंट और लकड़ी...

बस्ती में बजरंग दल जिलाध्यक्ष के बहनोई की पीट-पीटकर हत्या:ईंट और लकड़ी की पाटी से सिर पर किए कई वार; पोस्टमार्टम में ब्रेन के दोनों हिस्से फटने का खुलासा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के महसो गांव में पुरानी रंजिश और उलाहना देने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय मनीष पांडेय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार रात करीब 11 बजे आरोपियों ने पहले ईंट से हमला किया और फिर लकड़ी की पाटी से मनीष के सिर पर कई वार किए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मनीष रविवार रात धान के खेत की सिंचाई कर करीब 11 बजे घर लौटे थे। इसी दौरान अमरीश के भाई श्याम उर्फ छोटू का पड़ोसी शरदचंद्र पांडेय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद के दौरान श्याम ने मनीष को भी अपशब्द कहे। मनीष इसका उलाहना देने श्याम के घर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले ईंट से हमला किया और इसके बाद लकड़ी की पाटी से मनीष के सिर पर कई वार किए। नाली के पास घायल मिले, गोरखपुर ले जाते समय मौत मारपीट में मनीष गंभीर रूप से घायल होकर नाली के पास गिर गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीष के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक सिर पर लगी चोट के कारण ब्रेन के दोनों हिस्से फट गए थे। इसी वजह से उनकी मौत हुई। छह लोगों के खिलाफ FIR, तीन गिरफ्तार मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अमरीश पांडेय, श्याम उर्फ छोटू, अंजनी, रोशन, आशा देवी और अभिषेक गौंड समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ कुलदीप यादव के मुताबिक, नामजद आरोपियों में अमरीश पांडेय, आशा देवी और अभिषेक गौंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी का घेराव घटना के बाद मृतक के परिजनों और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महसो चौकी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चौकी का घेराव कर पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और वापस लौट गए। RTO कार्यालय में संविदा पर कार्यरत था मनीष महसो ग्राम पंचायत के पूरब टोला निवासी विश्वनाथ पांडेय ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करते हैं। उनके तीन बेटों में सबसे बड़े सुशील पांडेय उर्फ नवीन पशु चिकित्सक हैं। उनकी शादी राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी की बहन पुनीता से हुई है। मनीष उनके दूसरे बेटे थे और आरटीओ कार्यालय में संविदा पर कार्यरत थे। सबसे छोटे बेटे आयुष प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश सीओ कुलदीप यादव ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular