#बस्ती_न्यूज
बस्ती मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक हॉस्पिटल कैली में सोमवार को पैथोलॉजी काउंटर का सर्वर लगभग दो घंटे तक ठप रहा। इस कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में खून की जांच का काम पीओ सिटी (POCIT) के अनुबंध के तहत होता है, जिसकी मशीनें सर्वर से संचालित होती हैं। बताया गया कि पीओ सिटी का अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग के साथ एक साल का समझौता है, जिसके तहत सुविधा शुल्क जमा करना होता है। यह शुल्क साल पूरा होने पर जमा नहीं किया गया था। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती में सोमवार सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ थी। मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, टीबी चेस्ट, मानसिक विभाग और बाल रोग की ओपीडी में दोपहर 3 बजे के बाद तक मरीज देखे गए। पैथोलॉजी जांच के लिए जीरो बिलिंग काउंटर पर भी मरीजों की लंबी कतारें थीं। करीब 11 बजकर 25 मिनट पर पैथोलॉजी काउंटर का सर्वर अचानक ठप हो गया। इससे मरीजों का पंजीकरण, रिपोर्ट वितरण और जांच के लिए वायल देने का काम पूरी तरह रुक गया। काउंटर पर मरीजों की भीड़ जमा हो गई, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई, खासकर नवजात शिशुओं के साथ आई महिलाओं को। लगभग दो घंटे बाद पंजीकरण और अन्य सेवाएं फिर से शुरू हुईं, तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली। उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि पैथोलॉजी काउंटर पर कुछ देर के लिए तकनीकी समस्या आई थी, लेकिन इसे जल्द ही ठीक कर लिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती मेडिकल कॉलेज, पैथोलॉजी काउंटर का सर्वर दो घंटे ठप:मरीजों को जांच और रिपोर्ट के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












