Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगी:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान...

रुधौली की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगी:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

#बस्ती_न्यूज

जनपद बस्ती के नगर पंचायत रुधौली के गांधीनगर वार्ड स्थित मिश्रा मार्केट में मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लगभग लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचित कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करवाई, जिससे आग को और फैलने से रोका जा सका। पीआरबी 112 और रुधौली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। अग्निशमन विभाग के प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह राणा ने बताया कि आग बुझाने में स्थानीय लोगों का सहयोग सराहनीय रहा, जिससे बड़ी क्षति को रोका जा सका। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments