सिसवा नगरपालिका के श्रीरामजानकी मंदिर स्थित गायत्री शक्ति पीठ के द्वादश वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित गायत्री महायज्ञ और श्रीमद्भागवत पुराण कथा में बुधवार की रात कथावाचक शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सुरेंद्र लाल ने भगवान कृष्ण की लीला, जरासंध वध और सुदामा चरित्र प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक सुरेंद्र लाल ने भगवान श्रीकृष्ण के बाललीला का सुंदर वर्णन किया। जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आगे उन्होंने सुदामा प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि जब सुदामा की पत्नी सुशीला को ज्ञात हुआ कि द्वारकाधीश श्रीकृष्ण उनके बचपन के मित्र हैं, तो उन्होंने सुदामा को श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका जाने के लिए प्रेरित किया। सुदामा के द्वारका पहुंचने पर द्वारकाधीश श्रीकृष्ण नंगे पैर उनसे मिलने दौड़े और उन्हें अपने महल में ले आए। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा की पोटली से चावल की दो मुट्ठी खाई। तीसरी मुट्ठी खाने से पहले देवी रुक्मिणी ने उन्हें रोक लिया। इस प्रकार, श्रीकृष्ण ने अपने मित्र सुदामा को दो मुट्ठी चावल के बदले दो लोक प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य यजमान दिलीप जायसवाल और पिंकी जायसवाल उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, अनिल जायसवाल, ई. सुरेश खरवार, जयप्रकाश विश्वकर्मा, रामचन्द्र विश्वकर्ण, विवेक जायसवाल, अभिमन्यु जायसवाल, विनोद चौधरी, अश्वनी रौनियार, रामउग्रह चौधरी, रामचन्द्र चौहान, प्रिया रौनियार, शकुंतला जायसवाल, निर्मला खरवार, उर्मिला रौनियार, मीना खरवार, कविता विश्वकर्मा, गायत्री जायसवाल, सोनी विश्वकर्मा, कविता चौरसिया, मनी जायसवाल, रिद्धि जायसवाल, सोनम जायसवाल, रेणु जायसवाल और शोभा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण लीला, सुदामा चरित्र का वर्णन:सिसवा में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि ने सुनाए प्रसंग, भक्तिमय रहा माहौल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












