Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन:आशा मिश्रा ने 97.40%...

सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन:आशा मिश्रा ने 97.40% अंक प्राप्त कर किया टॉप, कड़ी मेहनत का मिला परिणाम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग के विद्यार्थियों ने इन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा आशा मिश्रा ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। आयुष ओझा और सौम्या पाण्डेय ने संयुक्त रूप से 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। रजनीश चौधरी 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। देखिए तीन तस्वीरें… विद्यालय के कुल 54 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, 202 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, आचार्यों के निरंतर मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल गाडिया, प्रबंधक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह और कोषाध्यक्ष प्रहलाद मोदी सहित सभी सदस्यों तथा शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments