श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा स्थित बुरवा बाबा प्रांगण में आज ताजिया को अंतिम विदाई दी गई। बड़े पुरुष की दरगाह पर क्षेत्र के लगभग 15 से 20 गांवों के लोगों ने ताजिया को सकुशल दफन किया। यह आयोजन थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला क्षेत्र में हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी लोगों ने एक-एक करके ताजिया को ‘ठंडा’ किया। ताजिया दफनाने के बाद सभी लोग धीरे-धीरे अपने घरों को लौट गए। स्थानीय लोगों से बातचीत में वासिम, बबलू और संने जैसे निवासियों ने बताया कि यह आयोजन हर साल शांतिपूर्ण तरीके से होता है।
श्रावस्ती में ताजिया को अंतिम विदाई:बुरवा बाबा प्रांगण में 15-20 गांवों के लोगों ने किया दफन
RELATED ARTICLES












