चीन की राजधानी बीजिंग में एक गगनचुंबी इमारत से छोटा प्लेन टकराया है। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस, दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंची। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इमारत से मलबा गिरते दिख रहा है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत सीआईटीआईसी टावर से एक छोटा विमान टकराया है। वीडियो में इमारत में लगे कांच के दो पैनल टूटे दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह इमारत पूर्वी बीजिंग में स्थित है। इसमें कुल 108 फ्लोर हैं। इमारत में ही चीन की सरकारी कंपनी सीआईटीआईसी ग्रुप का मुख्यालय है।
यह भी पढ़ें: ‘ऐसा न लगे कि इस्लामाबाद आ गए’, डेनमार्क लाउडस्पीकर से अजान पर क्यों लगा रहा बैन
घटनास्थल पर पुलिस की भारी तैनाती की गई है। किसी को भी फोटो खींचने नहीं दिया जा रहा है। इमारत की तरफ जाने वाली सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। सड़क पर विमान का मलबा पड़ा है। चीन की सरकार ने शुक्रवार को इमारत से जुड़े सभी पोस्टों को हटा दिया है।
सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह विमान चीन में पंजीकृत एक हल्का स्पोर्ट्स प्लेन है। इसका नाम सनवर्ड एसए 60एल अरोरा है। संचालन चीन की एक कंपनी करती है। Flightradar24 ने अपनी एक पोस्ट में बताया कि विमान अपने उड़ान रूट से विचलित हो गया था।
https://twitter.com/Takemikazuchi26/status/2070475983862616504
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला में भूकंप के डबल अटैक से तबाही, 235 की मौत 39000 लापता, जानिए हर अपडेट
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कार के आकार का विमान जब इमारत से टकराया तो बहुत तेज धमाका हुआ। शख्स ने बताया कि उसने विमान का वीडियो बनाया था, लेकिन पुलिस के डर से डिलीट कर दिया।












